ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारतीय मूल के अमित गिल का लिखा भाषण पढ़ते हैं। डेली मेल के अनुसार 32 वर्षीय अमित पिछले नौ साल से कैमरन के साथ काम कर रहे हैं और वे प्रधानमंत्री के सबसे ज्यादा भरोसेमंद सलाहकारों में हैं। इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर कैमरन के हालिया बयानों को अमित ने ही तैयार किया था। ऑक्सफोर्ड में पढ़े गिल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें अपनी नस्लीय पहचान को लेकर संघर्ष करना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।