ओसामा बिन लादेन का साथी तालिबान प्रमुख खुंखार आतंकी मुल्ला उमर मारा गया। अफगानिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की घोषणा की है। एक सुरक्षा संबंधी सम्मेलन में इस बात की घोषणा की गई। आतंकवाद का पर्याय मुल्ला उमर के मारे जाने से उन देशों को काफी राहत मिली है जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि लश्कर-ए-झांगवी का प्रमुख मलिक इशाक भी मारा गया है। अगर यह दोनों खबरें सही है तो यह आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। गौरतलब है कि मुल्ला उमर ओसामा बिन लादेन का ससुर भी था। जिस समय लादेन अफगानिस्तान में रह रहा था उसी समय मुल्ला उमर ने अपनी एक बेटी से लादेन की शादी करवा दी थी। अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली नाटो सेना के रहने के दौरान मुल्ला उमर काफी दिनों तक पाकिस्तान में छिपा हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।