नेपाल में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से गुरूवार को कई मकान ढह गये और 13 महिलाओं सहित कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से ज्यादा लोग लोग लापता हैं. नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडो से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के चर्चित पर्यटन स्थल पोखरा के पास कास्की जिले में 23 लोग मारे गए और लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ में कई मकान ढह गए. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता लक्ष्मी ढाकल ने बताया कि मरने वालों में 11 महिलाएं शामिल हैं. लुम्ले में भूस्खलन की एक अलग घटना में 20 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसी तरह से जिले के भदौरे गांव में हुए लैंडस्लाइड में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति मारे गए. इसके अलावा और भी कई जगहों पर हुए लैंडस्लाइड के कारण पांच और लोगों की मौत हुई है .राहत कार्यों के लिए नेपाली सेना और नेपाल पुलिस को प्रभावित जगहों पर तैनात किया गया है. नेपाल सेना मुख्यालय ने भी बचाव अभियान में मदद के लिए घटना स्थलों के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा है .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।