ग्रीन हाउस उत्सर्जन में एक तिहाई तक कमी करेगा अमेरिका
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जलवायु परिवर्तन पर एक नई योजना की घोषणा की है। इस दिशा में यह अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है। इसके अनुसार अमेरिका ग्रीन हाउस उत्सर्जन एक तिहाई तक कम करेगा। कोयला उद्योग, विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी और कई प्रांतों के विरोध के बावजूद ओबामा ने अपने देश के लिए पर्यावरण लक्ष्यों की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी अमेरिकी राज्यों के लिए उनके बिजली संयंत्रों से होने वाले कार्बन प्रदूषण को कम करने के मकसद से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्यों को इस लक्ष्य को पूरा करने और बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक योजना बनाने की आजादी दी गई है। 2016 तक राज्यों को अपनी योजनाओं का खाका पेश करना होगा। पेरिस में इस साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन से पहले ओबामा ने इसकी घोषणा करते हुए भारत औ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।