अफगान तालिबान में नेतृत्व को लेकर जारी लड़ाई में मुल्ला उमर का बेटा मुल्ला याकूब मारा गया है अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ सांसद के अनुसार याकूब पिछले सप्ताह पाकिस्तान के क्वेटा में मारा गया। पाकिस्तान की मदद से गुट के नए प्रमुख मुल्ला मंसूर ने उसकी हत्या कराई है। हालांकि अफगान तालिबान ने इस खबर को गलत करार दिया है। अफगान संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा के उपाध्यक्ष जहीर कादरी ने बताया कि क्वेटा में बीते गुरुवार को मुल्ला याकूब मारा गया। 22 साल का याकूब अपने चाचा मुल्ला अब्दुल मनन के साथ बुधवार को एक बैठक में शामिल होने के लिए क्वेटा गया था। कादरी ने कहा कि मुल्ला याकूब अपने पिता का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। साथ ही मुल्ला मंसूर भी तालिबान प्रमुख बने रहना चाहता है। याकूब की मौत इसी लड़ाई का नतीजा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।