बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पकड़े गए आतंकी के पिता को उसकी हत्या होने का खतरा सता रहा है। आतंकी का पिता सामने आने से पाकिस्तान की यह बात खारिज होती दिख रही है कि आतंकी नावेद का पाक से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के एक शख्स ने पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद को अपना बेटा बताया है। एक भारतीय अंग्रेजी समाचार पत्र को फोन पर बात करते हुए मोहम्मद याकूब नाम के शख्स ने नावेद को अपना बेटा बताते हुए खुद को अभागा पिता बताया है। जबकि इससे पहले पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय बयान जारी कर कह चुका है कि नावेद का उनके मुल्क से कोई लेना-देना नहीं है।नावेद के पिता याकूब ने कहा कि बेटे के पकड़े जाने के बाद उसका परिवार डरा हुआ है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी फौज उसकी हत्या कर सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी से पाकिस्तान ने पल्ला झाड़ लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।