इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों की बर्बरता के और मामले सामने आए हैं। इराक में आतंकियों ने यौन संबंध बनाने से मना करने पर 19 महिलाओं की हत्या कर दी। इसके अलावा आइएस आतंकियों ने लीबिया में अपहृत जज को मार डाला। उधर सीरिया में आतंकी संगठन ने एक प्रमुख शहर पर कब्जा जमा लिया। इराकी न्यूज के मुताबिक, महिलाओं ने आइएस के यौन जिहाद में शामिल होने से मना कर दिया था। इसलिए पिछले दो दिनों में उनकी हत्या कर दी गई। इन महिलाओं को आइएस के गढ़ मोसुल में बंधक बना कर रखा गया था। कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारी गईं ये 19 महिलाएं याजीदी थीं या कोई और। आइएस ने पिछले साल उत्तरी इराक के सिनजार जिले पर कब्जा करने के बाद याजीदी समुदाय की सैकड़ों महिलाओं को बंधक बना लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।