अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार को एक के बाद एक चार धमाकों से दहल उठी। पहला धमाका तड़के भीड़भाड़ वाले शाह शहीद इलाके में हुआ। सैन्य छावनी के पास आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे ट्रक को उड़ा दिया। इससे 15 लोगों की मौत हो गई और 248 अन्य घायल हो गए। दूसरा धमाका शाम के समय पुलिस अकादमी के बाहर हुआ। यहां 20 रंगरूटों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। इसके कुछ घंटों बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो धमाके हुए। चश्मदीदों के अनुसार एक धमाका मादक पदार्थ निषेध मंत्रालय और दूसरा नाटो बलों के शिविर के पास हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।