आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने 2020 तक भारत समेत दुनिया के कई देशों पर कब्जे का प्लान तैयार किया है। आईएस के इस प्लान के मुताबिक मौजूदा समय में इराक और सीरिया में सक्रिय यह आतंकी संगठन 2020 तक यूरोप, चीन, भारत और नॉर्थ अफ्रीका तक फैलना चाहता है। अपने खतरनाक इरादों को जताने के लिए आईएस ने अपने दावे के समर्थन में एक नया मैप भी जारी किया है। इस मैप को बीबीसी के एक जर्नलिस्ट एंड्रयू हॉस्केन ने अपनी नई बुक इम्पायर ऑफ फियर-इनसाइड द इस्लामिक स्टेटश् में दिखाया है। मैप में आईएस ने आने वाले पांच सालों में दुनियाभर के कई इलाकों पर कब्जा करने की योजना बनाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।