भारतीय सीमा के पास पीएलए का बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू
(International)
तिब्बत में भारत-चीन सीमा के समीप चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। तिब्बत और उस क्षेत्र में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पीएलए के कमांड के 1.40 लाख सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का मकसद डिजिटाइज कमांड और सूचनाओं की साझेदारी करते हुए सैनिकों के संयुक्त अभियान का परीक्षण करना है। पीएलए चेंगडू सैनिक क्षेत्र कमांड की ओर से आयोजित संयुक्त एक्शन 2015डी सोमवार को सिचुआन के प्लाटउ इलाके में शुरू हुआ। चीन में सिचुआन को दक्षिण पश्चिम प्रांत माना जाता है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्संयुक्त एक्शन-2015डीश् एक जैसे पांच सैनिक अभ्यासों में से पहला है जिसमें पीएलए की विभिन्न प्रकार की 140 रेजिमेंटों से 140,000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।