विदेश में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। इस अवसर पर दुनिया के हर कोने में स्थित भारतीय दूतावासों में धूमधाम से समारोह आयोजित किए गए। सभी भारतीय राजदूतों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संदेश पढ़कर सुनाया। कई स्थानों पर प्रमुख व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए। अमेरिका में न्यू जर्सी के एडिसन शहर में भारतीय सेलिब्रिटी समेत करीब 38 हजार लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वें वार्षिक इंडिया डे परेड में शामिल हुए। दो किलोमीटर लंबा परेड एडिसन से शुरू हुआ और वुडब्रिज टाउन में इंडिया स्क्वायर के नजदीक समाप्त हुआ। इसमें बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अवनी मोदी, प्राची शाह, समीक्षा सिंह तथा सुजाता मेहता, टीवी कार्यक्रमों से जुड़ीं रिचा अनिरुद्ध शामिल थीं। एडिसन के मेयर टॉम लेंकी और वुडब्रिज टाउन के मेय
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।