खुद बगदादी ने किया एक महिला से दुष्कर्म
(International)
इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकियों के हाथों इस वर्ष मारी गई अमेरिकी सहायताकर्मी कायला मुलर के साथ आतंकी गुट के सरगना ने कई बार दुष्कर्म किया था। मुलर को अगस्त 2013 में आतंकियों ने अपहरण कर लिया था और उसे 18 माह तक बंदी बनाए रखा था। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी। आतंकी गुट का सरगना खुद को खलीफा कहने वाला अबू बकर अल-बगदादी है। मुलर के माता-पिता कार्ल और मार्शा मुलर को अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ अल-बगदादी ने दुष्कर्म किया था और प्रताडित किया था। हत्या के समय मुलर की उम्र 26 वर्ष थी और शुक्रवार को वह 27 की हो जाती। लेंजनेर ने कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि मुलर परिवार को जून महीने में कायला के साथ दुव्र्यवहार की जानकारी एफबीआइ से मिल गई थी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।