यूएई दौरा खत्म कर स्वदेश पहुंचे पीएम मोदी
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई का दो दिन का दौरा खत्म कर भारत पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने दुबई में भारतवंशियों को संबोधित किया। उनके पहुंचते ही पूरा दुबई क्रिकेट स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। अपने चिर-परिचित अंदाज में मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत के कोने-कोने से यहां आजीविका के लिए आए देशवासियों का मैं नमन करता हूं। लोग यहां 10-10,15-15 सालों से रह रहे हैं वे रोजी रोटी कमाने के साथ अपने देश का गौरव भी बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हर दिन करीब 700 फ्लाइटें दुबई आती-जाती हैं, लेकिन भारत के पीएम को यहां आने में 34 साल लग गए। कभी-कभी मुझे लगता है कि ऐसे बहुत से अच्छे काम हैं, जो मेरे पूर्व के लोग छोड़कर गए। इसलिए मुझे यह अच्छे काम करने का मौका मिला। मेरा दुबई आना भी उन अच्छे कामों में से एक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।