प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय बहुत उत्साहित है। मोदी संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने 25 सितंबर को न्यूयॉर्क जा रहे हैं। इस दौरान वह सैनफ्रांसिस्को भी जाएंगे। इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट (आईएसीडब्ल्यू) की प्रवक्ता राखी इसरानी ने बताया कि तकरीबन पांच सौ भारतीय-अमेरिकी संस्थाएं मोदी की मेजबानी की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने पहले साल में बहुत बेहतरीन काम किया है। मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय की प्रतिक्रिया को देखते हुए इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे भारत के भविष्य को लेकर कितने उत्साहित हैं। पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।