श्रीलंका में सरकार बनाने के करीब रानिल विक्रमसिंघे
(International)

श्रीलंका में संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की वापसी तय हो गई है। विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) बहुमत के करीब है और अन्य के समर्थन से सरकार बनाने की स्थिति में है। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की राजनीतिक वापसी का सपना टूट गया। उन्होंने चुनाव में हार स्वीकार ली है मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में यूएनपी को 22 निर्वाचन जिलों में से 11 में जीत मिली है। जबकि राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) को आठ जिलों में जीत मिली। उत्तर के तीन तमिल जिलों पर तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने कब्जा जमाया। 196 सीटों के लिए हुए चुनाव में विक्रमसिंघे की यूएनपी को 93 सीटें मिली हैं जबकि राजपक्षे के यूपीएफए को 83 सीटें मिली हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।