आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तरी इराक में आइएस का दूसरे नंबर का कमांडर अमेरिकी सेना के विमान हमले में मारा गया। ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि फादिल अहमद अल हयाली 18 अगस्त को इराक में मोसुल के निकट विमान हमले में मारा गया। हमले के समय वह आइएस का मीडिया संबंधी काम देखने वाले अबू अब्दुल्ला के साथ एक वाहन में सवार होकर जा रहा था। हयाली को हाजी मुताज के नाम से भी जाना जाता था। हमले में अबू अब्दुल्ला भी मारा गया। हयाली आइएसआइएल शूरा परिषद का सदस्य था और वह आइएस नेता अबू बकर अल बगदादी का वरिष्ठ उप प्रमुख था। वह बड़ी संख्या में हथियारों, विस्फोटकों, वाहनों और लोगों को इराक और सीरिया के बीच लाने-ले जाने में प्रमुख समन्वयक का काम करता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।