और गहराया कोरिया संकट
(International)

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को सरहद पर चल रहे दुष्प्रचार प्रसारण को बंद नहीं करने पर उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर कोरिया के उप राजदूत अन म्योंग हुन ने सीमा पर लगे लाउडस्पीकर से होने वाले प्रचार को युद्ध वाला कदम करार दिया है। उनके मुताबिक, यह प्रचार शनिवार दोपहर बाद तक बंद हो जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, अगर अगर दुष्प्रचार बंद नहीं हुआ तो दोनों देशों के बीच कोरिया युद्ध शुरू हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।