पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत शर्त थोप रहा है. पाकिस्तान अब भी बातचीत के लिए तैयार है. ये बात उन्होंने शनिवार को इस्लामाद में एक प्रेस कांफ्रेस में कही. भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए पाक एनएसए ने कहा कि वह अपनी शर्तों पर पाकिस्तान से रिश्ता कायम रखना चाहते हैं. अजीज ने एक बार फिर से कश्मीर में जनमत संग्रह करवाने का मुद्दा भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उठाया. इससे पहले उन्होंने साफ किया कि कश्मीर का मुद्दा उनके एजेंडे में हर बार रहेगा. इससे पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता. इसके बिना किसी वार्ता का कोई औचित्य नहीं है. सरताज ने आरोप लगाया कि इतिहास के नाम पर पाकिस्तान को दबाने की कोशिश की जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।