इस्लामिक स्टेट (आइएस) और अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठनों के करीब 800 आतंकी किसी भी समय यूरोप में हमले करने के लिए तैयार बैठे हैं। फ्रांस में हथियारबंद मोरक्को निवासी और मोरक्को तथा स्पेन में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हमले की आशंका जताई गई है। अखबार द टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीरिया और इराक के संघर्ष क्षेत्रों से लौट कर आए इस्लामी लड़ाके यूरोप में हमले की तैयारी में हैं। स्पेन के आतंकवाद विरोधी बल के अधिकारी ने बताया कि आइएस और अल कायदा से जुड़े संगठनों द्वारा भर्ती किए गए 800 जिहादी लड़ाके यूरोप में रह रहे हैं। ये मदद करने वाले नेटवर्क से हमले के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि लौटकर आए इन लड़ाकों की गतिविधियों पर नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उनके ठिकाने का पता नहीं चल पाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।