नेपाल में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। संविधान के मसौदे और सात प्रांतों के गठन के विरोध में बीते दो हफ्ते से चल रहे मधेशी आंदोलन की तपिश बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को गौर में पुलिस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। करीब एक दर्जन जिलों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की तैनाती की गई है। पश्चिमी तराई जिले कैलाली को दंगाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जिले के टीकापुर में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। हिंसा में 18 माह के बच्चे सहित चार लोगों की भी मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश से लगी भारत-नेपाल सीमा को भी सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है। सीमावर्ती जिलों महाराजगंज, पीलीभीत, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बहराइच और बलरामपुर जिलों में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवान किसी को भी ने
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।