(India)
गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग पर की गई हिंसा की चपेट में पूरा राज्य आ चुका है। इस दौरान विभिन्न हिंसक झड़पों में एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों की मौत हुई है और कम से कम सौ लोग घायल हुए है। राज्य के प्रमुख शहरों और कस्बों में कर्फ्यू लगाया गया है। गुजरात में सेना और अर्धसैनिक बलों की कुल 133 कंपनियां तैनात की गई हैं। अकेले अहमदाबाद में ही सेना की पांच कंपनियां तैनात हैं। राज्य में अर्धसैनिक बलों के पांच हजार जवानों को तैनात किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।