पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर के जीर्णोद्धार पर असंतोष जताते हुए उसके पुनर्निर्माण का आदेश दिया है। 1997 में कट्टरपंथियों ने इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश जव्वाद एस. ख्वाजा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सरकार से कारक जिला के तेरी गांव में श्री परमहंस जी महाराज की समाधि के पुननिर्माण की योजना पेश करने को कहा। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए और इसे हर हाल में पूरा किया जाए। सुनवाई के दौरान कारक के उपायुक्त ने बताया कि कोर्ट के पूर्व के आदेश पर मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और इसके चारो ओर दीवार खड़ी की गई। लेकिन कोर्ट ने इसे पर्याप्त नहीं माना और विशेषज्ञ आर्किटेक्ट नियुक्त कर मंदिर का पुनर्निर्माण कराने को कहा। इस मामले में अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।