नेपाल में विरोध प्रदर्शन जारी
(International)


नेपाल में संविधान के मसौदे के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। राजधानी काठमांडू में बुधवार को भी कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। भारत से लगी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने एक भारतीय सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 गिरफ्तारियां कैलाली जिले में की गई है। इस जिले के टीकापुर में सोमवार को थारु समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। काठमांडू पोस्ट के अनुसार घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। भारतीय नागरिक को बांके जिले के नेपालगंज से कफ्र्यू का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान 21 वर्षीय सद्दाम हुसैन के तौर पर की गई है। यह गिरफ्तारी नेपाल के गृह मंत्री बामदेव गौतम द्वारा संसद में कैलाली हिंसा में भारतीयों के शामिल होने की बात कहने के बाद हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।