अल जजीरा के तीन पत्रकारों को तीन साल की सजा
(International)




मिस्त्र की एक अदालत ने शनिवार को समाचार नेटवर्क अल जजीरा के तीन पत्रकारों को तीन साल की सजा सुनाई। इन सभी पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब दुनिया भर में इन पत्रकारों की रिहाई को लेकर अभियान छिड़ा हुआ है। लंबी सुनवाई के बाद कनाडा के मुहम्मद फाहमी, ऑस्ट्रेलिया के पीटर ग्रेस्टे और मिस्त्र के बाहेर मुहम्मद को सजा सुनाई गई। इनके अतिरिक्त अल जजीरा में काम करने वाले तीन सह अभियुक्तों को भी यही सजा सुनाई गई। तीनों पत्रकारों को पिछले साल मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ मिलकर साजिश रचने, झूठी खबरें फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने समेत कई मामलों में दोषी ठहराया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।