राइस की इस्लामाबाद यात्रा ‘आपातकालीन दौरा’ नहीं
(International)
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सुसान राइस की इस्लामाबाद यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस ने मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि इस यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था और यह भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर कोई ‘आपातकालीन दौरा’ नहीं है। एनएसए की इस्लामाबाद यात्रा के बारे में पूछे जाने पर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया खबरों के विपरीत, राजदूत राइस भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के संबंध में कोई आपातकालीन दौरा नहीं कर रही हैं। यह कार्यक्रम कई हफ्ते पहले ही तय था। राइस आपसी संबंधों एवं आतंकवाद के मुद्दे पर इस्लामाबाद में शीर्ष अधिकारियों से बातचीत करेंगी। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, अपने समकक्ष सरताज अजीज और सेना प्रमुख राहील शरीफ सहित शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत का कार्यक्रम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।