पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा फिर से उठाते हुए यहां सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में कहा कि इस विश्व निकाय के तहत कश्मीरी लोगों के लिए जनमत संग्रह का यही समय है। पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के कार्यवाहक स्पीकर मुर्तजा जावेद अब्बासी ने यहां चैथे विश्व स्पीकर सम्मेलन में कहा, ‘‘लंबित विवाद इस क्षेत्र में बने हुए हैं जो इसे अपनी बेहतरीन आर्थिक और सामाजिक क्षमता को हकीकत में तब्दील करने से रोक रहे हैं। इन विवादों में सबसे आगे जम्मू-कश्मीर का विवाद है। उन्होंने कहा कि कश्मीर एक ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त’ विवादित क्षेत्र है जैसा कि संयुक्त राष्ट्र के कई प्रस्तावों में लिखा गया है। भारत ने इस पर तीखी आलोचना की। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि पाकिस्तान को यह मालूम होना चाहिए कि यह मंच इंटर पार्लियमेंट्री यूनियन का है जहां पर 2030 के विकास एजेंडे पर चर्चा की जा रही है। महाजन ने चैथे विश्व स्पीकर सम्मेलन में पकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने को सख्ती से खारिज कर दिया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि की इस मुद्दे पर टिप्पणी पूरी तरह से अप्रासंगिक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।