हंगरी में शरणार्थियों की पुलिस के साथ झड़प
(International)
यूरोप में शरणार्थियों की समस्या में निपटने में परेशानियां बढ़ रही हैं। हंगरी में गुरुवार को पुलिस ने आस्ट्रिया सीमा की तरफ जाने वाली शरणार्थियों से भरी एक ट्रेन को रोक दिया। शरणार्थियों को ट्रेन से उतार कर शिविर में ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन वे आगे जाने के लिए अड़ गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। दो दिनों तक रोके जाने के बाद शरणार्थियों को आस्ट्रिया सीमा के पास जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद सैंकड़ों लोग ट्रेन में सवार हो गए, कई लोग दरवाजे पर लटक गए और बच्चों को खिड़कियों से अंदर किया। ट्रेन आस्ट्रिया की सीमा के पास जाने की बजाय बिक्सके शहर में रोक दी गई। शरणार्थियों ने शिविर में रखे जाने के डर से ट्रेन से उतरने से मना कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।