स्पेनिश क्लब रीयल मैड्रिड दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल क्लब का दर्जा बरकरार है। उसकी सालाना कमाई में 9.4 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में उसकी आय बढ़कर 660.6 मिलियन यूरो (49 अरब रुपये) पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में रीयल मैड्रिड की सालाना आय 550 मिलियन यूरो (40 अरब रुपये) थी, जो बढ़कर 660 मिलियन के पार हो गई। इसमें खिलाडियों के ट्रांसफर फीस, वैट और बिक्री संबंधी कर शामिल नहीं किए गए हैं। इस साल जनवरी में प्रकाशित डेलॉइट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कमाई के मामले में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मैनचेस्टर युनाइटेड की आय में खासी वृद्धि हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।