पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और पुंछ जिले में एक बार बार सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक रेंजर्स ने मोर्टार दागे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलियां चलाईं। सीमा पार से हुई इस फायरिंग में कुपवाड़ा के नौगांव में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया।सेना के अफसर ने बताया कि एलओसी के नजदीक बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।