भारत के साथ रक्षा रिश्तों को बढ़ाने के लिए पेंटागन की पहल
(International)
पेंटागन ने भारत के साथ अपने रक्षा रिश्तों को बढ़ाने के लिए पहल की है। देश में हाई टेक सैन्य सजोसामान के सह विकास और सह उत्पादन को तेजी देने के लिए इंडिया रैपिड रिएक्शन सेल बनाई गई है. रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के पेंटागन का कार्यभर संभालने के बाद इसकी स्थापना की गई. इंडिया रैपिड रिएक्शन सेल (आईआरआरसी) के प्रमुख कीथ वेबस्टर हैं जो इंटरनेशल कोऑपरेशन ऑफिस ऑफ द अंडर सेकेट्ररी ऑफ डिफेंस फॉर एक्यूजिशन, टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक के निदेशक हैं. इस सेल के बनने के साथ ही भारत दुनिया पहला ऐसा देश बन गया है जिसके लिए पेंटागन के अंदर इस तरह की स्पेशल सेल है. फिलहाल, इस सेल में सात व्यक्ति काम रहे हैं जो अमेरिकी रक्षा विभाग की विभिन्न शाखाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।