मोदी-विक्रमसिंघे के बीच शिखर बैठक
(International)
भारत और श्रीलंका के एक दूसरे के विकास पर निर्भरता रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका को रेलवे, ऊर्जा, कृषि, क्षमता निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा आदि क्षेत्रों में भारत की ओर से सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मोदी ने हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ शिखर बैठक के बाद अपने मीडिया वक्तव्य में यह बात कही। विक्रमसिंघे देश के संसदीय चुनावों के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा तथा विकास रणनीति एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मालिक समरविक्रम भी आए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।