आरएलएसपी के 17 उम्मीदवार घोषित
(India)
सोमवार को बिहार चुनाव में एनडीए की घटक आरएलएसपी ने 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.. कुशवाहा की आरएलएसपी को एनडीए में सीट बंटवारे के तहत 23 सीटें मिली हैं. पार्टी का कहना है कि वो बाकी बचे 6 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची में बाद जारी करेगी। हांलाकि, इस दौरान उन्होनें बीजेपी से नाराजगी भी जताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘बीजेपी ने हमसे वादा किया था वो मुजफ्फरपुर की मीनापुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहां से हम अपना प्रत्याशी उतारना चाहते थे. बीजेपी के इस रवैए से नाराज हैं और अमित शाह से इसकी शिकायत करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।