अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस हफ्ते होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक ही होटल में ठहर सकते हैं। मोदी बुधवार शाम न्यूयॉर्क पहुँच जाएंगे। वे वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहरेंगे। वहीं, शरीफ 25 सितंबर की शाम यहां पहुंचेंगे और वह भी इसी होटल में ठहरेंगे। फिलहाल, दोनों नेताओं के बीच किसी द्विपक्षीय मुलाकात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मोदी और शरीफ के एक ही होटल में ठहरने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों देश के पीएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता पहले से तय नहीं है लेकिन मुलाकात की संभावना को नहीं नकारा जा सकता है। वह भी खासतौर से तब जब दोनों एक ही होटल में रुक रहे हों।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।