एप्पल के सीईओ टिम कुक से मिले मोदी
(International)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन जोस में टेस्ला मोटर्स का दौरा किया और इसके बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक से उनकी मुलाकात हुई। सैन जोस पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का आयोजन होटल फेयरमोंट के इम्पीरियल बॉलरूम में किया गया, जहां बाद में सिख और गुजराती समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने टेस्ला मोटर्स के परिसर की यात्रा की, जहां उनका स्वागत इसके मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क ने किया। इस दौरान पीएम ने कंपनी के विशेष तौर पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े खोजों सहित कुछ विशिष्ट आविष्कारों को देखा। टेस्ला की मुख्य विशिष्टता इसकी बैट्री टेक्नोलॉजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि एप्पल सीईओ टिम कुक ने पीएम मोदी से कहा कि हमारा भारत के साथ एक अनोखा रिश्ता है... सिलिकन वैली में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान पीएम मोदी की आखिरी बैठक सैन जोस के एसएपी सेंटर में 18,500 भारतीय-अमेरिकियों की सभा को संबोधित करने के साथ होगी।




















Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।