ढ़ाका में एक सख्त सुरक्षा वाले राजनयिक इलाके में एक इतालवी राहत कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश में हत्या की यह ऐसी पहली घटना है, जिसकी जिम्मेदारी दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। इस हमले के चलते पश्चिमी देशों के कई दूतावासों ने अपने राजनयिकों की गतिविधियों को सीमित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि निकले सिसारे तवेला रू50रू को ढाका के गुलशन राजनयिक क्षेत्र में करीब से तीन गोलियां मारी गईं। उन्होंने बताया कि तवेला के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह हालैंड के आईसीसीओ कोऑपरेशन की प्रोफिटेबल ऑपरच्यूनीटिज फॉर फूड सिक्योरिटी परियोजना के लिए प्रबंधक के तौर पर काम कर रहे थे। ढाका के पुलिस आयुक्त ओहीदुज्जमान मियां ने बताया, हम इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं कि उनकी हत्या किसने की, लेकिन हमें लगता है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप ने बताया कि अरबी में जारी किए गए एक बयान में आईएस ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा अधिकारियों ने यहां बताया कि यह बांग्लादेश में इस संगठन का पहला हमला हो सकता है। हालांकि, गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि अधिकारियों को इस बारे में कोई सुराग नहीं मिला कि आईएस हत्या में शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।