यूएन में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
(International)

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारती की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को साफ तौर पर बता दिया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते. सुषमा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यूएनजीए में दिए भाषण की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि भारत से बातचीत के लिए उन्होंने जो चार सूत्र बताए हैं उसके जवाब में मेरा तो यही कहना है कि इसके लिए एक ही सूत्र काफी है और वह है आतंकवाद छोड़िए और बैठकर बात करिए .सुषमा ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा, हम 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने जा रहे हैं. किसी के भी जीवन में 70 वर्ष अच्छा पड़ाव होता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।