एंजेला मर्केल की राष्ट्रपति से मुलाकात
(International)
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की. मर्केल के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. भारत और जर्मनी के बीच 18 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, इसके अलावा मैर्केल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10वीं शताब्दी की एक दुर्गा की मूर्ति लौटायी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया.राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद संवाददाताओं से कहा मैर्केल ने कहा कि हम सम्मान करते हैं कि आपके प्रधानमंत्री के पास देश के विकास तथा आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हैं और जर्मनी को इसमें समर्थक बनने में पूरी रुचि है. मर्केल ने कहा कि जर्मनी अर्थव्यवस्था, कृषि, आंतरिक सुरक्षा, विकासात्मक मुद्दों, रक्षा मामलों और वित्तीय संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।