हवाई हमले में बाल-बाल बचे यमन के प्रधानमंत्री
(International)


सऊदी अरब और यूएई के हवाई हमले में मंगलवार को यमन के प्रधानमंत्री खालिद अल बहाह बाल-बाल बच गए। यमन के दक्षिणी भाग के शहर अदन के होटल पर किए इस रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के वक्त प्रधानमंत्री कैबिनेट सदस्यों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से सुरक्षित दूसरी जगह ले जाया गया। सूत्रों के मुताकि, होटल पर तीन रॉकेट दागे गए। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं। अल कस्र होटल में खालिद 16 सितंबर से ही कई कैबिनेट सदस्यों के साथ ठहरे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहला रॉकेट होटल के मुख्य द्वार पर दागा गया। वहीं, दूसरा उसके आसपास गिरा। तीसरा रॉकेट होटल के परिसर में गिरा। गौरतलब है कि यमन में शिया हौती विद्रोहियों और सऊदी अरब की अगुवाई वाली अलायंस आर्मी के बीच जंग चल रही है। विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।