इंग्लैंड में अमेरिकी वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
(International)

अमेरिकी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान एफध्ए-18 पूर्वी इंग्लैंड के एक वायुसैनिक अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी, जिस समय विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा, उसमें आग लगी हुई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना के विमान ने वायुसैनिक अड्डे से बुधवार की सुबह उड़ान भरी थी। पुलिस के मुताबिक विमान में केवल एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौत हो गई। अमेरिकी वायुसेना का पूर्वी इंग्लैंड स्थित हवाई केन्द्र दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।