छोटा राजन को इंडोनेशिया से वापस लाने में कोई दिक्कत
(International)
भारत ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि छोटा राजन को इंडोनेशिया से वापस लाने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि उसे इंटरपोल की ओर से जारी रेड कार्नर नोटिस पर गिरफ्तार किया गया है। इंडोनेशिया में भारत के राजदूत गुरजीत सिंह ने कहा कि यह कोई साधारण गिरफ्तारी नहीं है। यह रेड कार्नर नोटिस पर किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी है जिसके लिए विभिन्न प्रोटोकाल काम करते हैं। उन्होंने एक भारतीय समाचार चैनल से कहा, इसी कारण से मैं आपसे कह रहा हूं कि आपको प्रत्यर्पण के बारे में अधिक बात करने की जरुरत नहीं है क्योंकि जब इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी किया जाता है तब स्थिति अलग होती है और चूंकि हमारा इंडोनेशिया के साथ एक अच्छा संबंध हैं, हमे नहीं लगता कि कोई समस्या सामने आएगी क्योंकि उन्होंने हमसे स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस व्यक्ति को हमारे अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऑस्ट्रेलिया पुलिस से इस गुप्त सूचना के आधार पर की गई कि दाउद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी से उसका प्रतिद्वंद्वी बना 55 वर्षीय राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ मोहन कुमार उर्फ छोटा राजन विमान से सिडनी से बाली गया है। उसे रविवार को बाली से गिरफ्तार कर लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।