भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर बार-बार संघर्षविराम उल्लंघन को रोकने के लिए उनका देश 2003 में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम पर बनी सहमति को औपचारिक समझौते में बदलना चाहता है....बासित ने यहां संवाददाताओं से कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हाल ही में कहा था, कि हमें जरूरत है कि 2003 में (तत्कालीन) राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच संघर्षविराम पर बनी सहमति को हम औपचारिक रूप दे दें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।