मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के पहाड़ी इलाके में एक रूसी एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए जिनमें चालक दल के सात सदस्य भी शामिल हैं। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने विमान को मार गिराने का दावा किया है मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि विमान में सवार 217 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों में से कोई जीवित नहीं बचा। यात्रियों में 214 रूसी और तीन यूक्रेन के नागरिक थे। अधिकारियों ने बताया कि अब तक दुर्घटनास्थल से बरामद 100 से अधिक शवों में से ज्यादातर जले हुए हैं। उन्होंने बताया कि विमान का मलबा उत्तरी सिनाई शहर एल आरिश से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिण में मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।