रोमानिया के गृह मंत्री ने बताया कि बुखारेस्ट के नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 145 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहमंत्री गैबरियल ऑप्रेया ने कल बताया कि विस्फोट एक क्लब में हुआ था दिगी 24 टेलीविजन की खबर में प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया है कि नाइट क्लब में एक बैंड अपनी प्रस्तुति दे रहा था। उसी दौरान मंच पर स्पार्किंग हुई और फिर विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने एंटीना 3 टीवी को बताया कि क्लब में करीब 300 से 400 लोग मौजूद थे। विस्फोट से लोगों में दहशत फैल गई और वहां अफरातफरी मच गई। ऑप्रेया ने उस क्लब का दौरा किया जहां गुडबाय टू ग्रैविटी क्लब की प्रस्तुति के दौरान विस्फोट हुआ था। मंत्रालय ने बताया कि मौके पर 60 एंबुलेंस और दमकल वाहन भेजे गए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि करीब 50 लोगों को फ्लोरेस्का इमर्जेन्सी अस्पताल ले जाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।