‘भारत तथा चीन एक दूसरे के मित्र देश’
(International)
चीन ने अफ्रीकी देशों में भारत के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा की अटकलों का खंडन किया है और कहा है कि दोनों देशों के बीच सहकारी सहयोग है। अफ्रीकी देशों में प्रतिस्पर्धा की अटकलें भारत में 54 अफ्रीकी देशों के सम्मेलन के आयोजन के साथ शुरू हुई थीं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कंग ने कहा कि भारत तथा चीन के बीच प्रतिस्पर्धा की खबरें चलती रहती हैं किन्तु दोनों एक दूसरे के मित्र देश हैं और दोनों के बीच सहयोगात्मक संबंध है। प्रवक्ता ने कहा कि बहुत से अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में दोनों देशों का समान हित है और उनमें आपसी सहयोग है। हम अफ्रीकी देशों के साथ भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग बढ़ाने और वहां स्थायी शांति तथा विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।