यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी मजबूत-मुखर्जी
(International)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि बहुपक्षीय संगठनों में समान विचारधारा वाले देशों के साथ भारत के बढ़ते संवाद के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के देश की दावेदारी और भी मजबूत होती जा रही है....दिल्ली के प्रगति मैदान में 35वें विश्व व्यापार मेले 2015 का उद्घाटन करते हुए मुखर्जी ने कहा कि भारत ने दुनिया में अपने पड़ोसियों और दोस्ताना देशों के साथ संवाद बढ़ा दिए हैं...भारत ने हाल ही में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया और इस सम्मेलन में सभी 54 अफ्रीकी देशों की भागीदारी से भारत विदेश नीति के लिहाज से उन चुनिंदा देशों के समूह में पहुंच गया जिनके पास अफ्रीका के सभी देशों से एक साथ संवाद करने की क्षमता एवं योग्यता है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।