फ्रांस की राजधानी पेरिस में कल देर रात हुए भीषण आतंकवादी हमलों में किसी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शहर में मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को फ्रांस में भारतीय राजदूत डॉ. मोहन कुमार ने यह जानकारी दी है। स्वराज ने ज्ूपजजमत पर बताया कि उन्होंने डॉ. कुमार से टेलीफोन पर बात करके पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के संदर्भ में भारतीय नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी। भारतीय राजदूत ने उन्हें बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। कुमार ने बताया कि फ्रांस सरकार ने सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। इस बीच विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पेरिस हमलों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन 0033140507070 शुरू की है। कोई भी इससे संपर्क करके मदद ले सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।