चीन ने पाकिस्तान को आतंकवाद का शिकार बताया
(International)
चीन ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए कहा है कि पाक आतंकवाद का शिकार है और इसके चलते वह उसकी मदद करता रहेगा। चीन के रक्षा मंत्रालय में विदेश मामलों के कार्यालय के महानिदेशक रीयर एडमिरल गुआन यूफेई ने कहा कि, पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है जिसमें उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। गुआन ने कहाकि, पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में आतंकवाद से लडने के लिए सकारात्मक उपलब्धियों के साथ सैन्य अभियान शुरु किया है। आतंकवाद पर चीनी रूख है दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।