फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वॉल्स ने सांसदों के साथ बहस में भाग लेते हुए चेतावनी दी है कि आतंकवादी संगठन फ्रांस पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमला कर सकते हैं. ये बहस लगभग एक हफ्ता पहले पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और धमाकों के संदर्भ में हो रही है. इन हमलों में 129 लोग मारे गए थे और 350 धायल हुए थे.उन्होंने कहा, ष्हर समय हमले करने और जान से मारने के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं. जो लोग ये आदेश दे रहे हैं, उनकी विकृत सोच की कोई सीमा नहीं है. सर कलम करना, आत्मघाती बमबारी, छुरे का इस्तेमाल...आज हम किसी भी विकल्प को छोड़ नहीं सकते.ष् प्रधानमंत्री वॉल्स ने कहा, ष्मैं पूरी सतर्कता बरतते हुए कह सकता हूँ कि हमें ध्यान रखना होगा कि रासायनिक और जैविक हथियारों के इस्तेमाल का खतरा हमेशा बना हुआ है.ष्फ्रांस में लगी हुई इमरजेंसी को तीन महीने तक बढ़ाने के लिए सांसद में चर्चा हो रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।