केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर गए हैं। अपने चीन प्रवास के दौरान गृहमंत्री चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग सहित चीन के जनसुरक्षा मंत्री गुओ शेंगकून, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक और कानूनी मामलों के सचिव मेंग जिआनझू के साथ मुलाकात की है। बींजिग में आयोजित एक बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन प्रधानमंत्री ली केकियांग से द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि भारत-चीन द्विपक्षीय संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि इस क्षेत्र और दुनिया के लिए ही महत्वपूर्ण हैं। पिछले 18 महीने के दौरान द्विपक्षीय आदान-प्रदान पर तेजी से बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।