आसियान-इंडिया समिट के डिनर में जुटे कई दिग्गज
(International)
मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में चल रहे 13वें आसियान-इंडिया समिट में शनिवार देर शाम डिनर पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा समेत कई देशों के नेता रंग बिरंगी पोशाक में नजर आए. मोदी जहां हरे रंग की सूट में नजर आए वहीं, ओबामा ने नीले रंग की पोशाक पहनी थी. डिनर के दौरान सभी नेताओं के लिए खास ड्रेस कोड था. चीन के प्रधानमंत्री ली कीचियांग भी रंग-बिरंगे पोशाक में नजर आए. चीनी प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी डिनर पार्टी में शामिल हुईं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।